राजनीति

सपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे अहमद हसन का 88 वर्ष की उम्र में निधन,लोहिया अस्पताल में थे भर्ती

यूपी विधान परिषद में नेता विरोधी दल, एमएलसी व सपा के वरिष्ठ नेता अहमद हसन शनिवार को निधन हो गया। उनका इलाज लोहिया संस्थान के सीसीयू में चल रहा था। करीब 10 दिन पहले उन्हें गंभीर अवस्था में लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था।

पूर्व मंत्री अहमद हसन को 2 महीने पहले दिल की गंभीर बीमारी हुई थी। उन्हें लारी कार्डियोलॉजी में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें पेसमेकर लगाया गया था। इसके बाद वह कोरोना की चपेट में आ गए। कोरोना से जंग जीतने के बाद फैक्चर हो गया। परिवारीजनों ने उन्हें गोमतीनगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई। आनन-फानन उन्हें लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया। एनस्थीसिया विभाग के अध्यक्ष डॉ दीपक मालवीय ने बताया कि गंभीर अवस्था में उन्हें भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश की पर कामयाबी नहीं मिली।समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता व विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन का आज डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। आपको बता दें कि यूपी विधान परिषद में नेता विरोधी दल और पूर्व मंत्री अहमद हसन की हालत गंभीर बनी हुई थी। उनका इलाज लोहिया संस्थान के क्रिटिकल केयर यूनिट में चल रहा था। बीते पांच दिन पहले उन्हें लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को डॉक्टरों ने उनकी गम्भीर हालत की जानकारी गी थी।

आपको बता दें कि अहमद हसन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुलायम सिंह यादव के करीबी थे। विधान परिषद में वह नेता प्रतिपक्ष थे। 88 वर्ष की आयु में आज डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनका निधान हो गया। सपा की सरकार में वह स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।समाजवादी पार्टी की सरकार में पूर्व मंत्री रहे अहमद हसन का आज 88 साल की उम्र में निधन हो गया। बता देगी पूर्व मंत्री अहमद हसन का इलाज लोहिया अस्पताल में चल रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री अहमद हसन पिछले 8 दिनों से डायलिसिस पर थे। जो उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी।समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का निधन हो गया वह लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे. वह 88 वर्ष के थे. लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में पिछले कई दिनों से वे भर्ती थे. छह दिन से उनका इलाज आईसीयू में चल रहा था. शनिवार सुबह वेंटीलेटर पर ही पूर्व मंत्री की सांसे थम गईं. लोहिया संस्थान के आईसीयू विभाग के हेड डॉ. दीपक मालवीय के मुताबिक पूर्व मंत्री अहमद हसन करीब 25 दिन से बीमार थे. उन्हें फीमर फ्रैक्चर (जांघ की हड्डी) हो गया था. इसके लिए उन्हें पहले गोमतीनगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button