मेरठ

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, महादेव का जलाभिषेक कर लोगों ने मांगी मन्नतें

बहसूमा।सावन माह के पहले सोमवार को कस्बे के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही पूजन-अर्चन जलाभिषेक का जो क्रम सुबह शुरू हुआ वह दोपहर बाद तक जारी रहा। फिरोजपुर महादेव मंदिर में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।

बहसूमा।सावन माह के पहले सोमवार को कस्बे के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही पूजन-अर्चन जलाभिषेक का जो क्रम सुबह शुरू हुआ वह दोपहर बाद तक जारी रहा। फिरोजपुर महादेव मंदिर में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान भक्तों द्वारा भोलेनाथ का जयघोष किए जाने से आसपास का वातावरण शिवमय बना रहा। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।बता दें कि सावन माह के पहले सोमवार को सूर्योदय के साथ ही भक्तों के मंदिर में पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था सुबह सात बजे तक शिव मन्दिरों में भक्तों की भीड़ एकत्र हो गई थी मंदिरों के आसपास के लगे फूल, माला, भांग, धतूरा, दूध आदि पूजन सामग्री की खरीदारी करने के बाद भक्तों ने भगवान शिव को चढ़ाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। रामराज में सैफपुर फिरोजपुर महादेव मंदिर में भक्तों ने बड़ी संख्या में मत्था टेका। सबसे ज्यादा भीड़ फिरोजपुर महादेव मंदिर पर रही। श्रद्धालुओं ने महादेव का जलाभिषेक किया। पूजा अर्चन करने वालों में महिला और युवतियों की संख्या अधिक रही। बहसूमा संवाददाता के अनुसार फिरोजपुर महादेव मंदिर पर हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे भोलेनाथ के चरणों में फूल माला अर्पित करने के साथ उनका जलाभिषेक कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि मंदिर के रास्ते में पड़ने वाले संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है सोमवार सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मंदिर पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं वही लगातार पेट्रोलिंग किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button