मेरठ

सैफपुर फिरोजपुर(रामराज) पुलिस चौकी में घुसा बरसात का पानी

बहसूमा। शुक्रवार को जोरदार बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया बारिश के बाद लोगों को गर्मी से निजात मिली लेकिन लोगों के लिए खुशनुमा पल लेकर आई बारिश ने बहसूमा पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी दरअसल शुक्रवार को हुई बारिश में बरसात का पानी रामराज पुलिस चौकी के अंदर घुस गया इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बाल्टी से पानी को बाहर निकाला।

बहसूमा। शुक्रवार को जोरदार बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया बारिश के बाद लोगों को गर्मी से निजात मिली लेकिन लोगों के लिए खुशनुमा पल लेकर आई बारिश ने बहसूमा पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी दरअसल शुक्रवार को हुई बारिश में बरसात का पानी रामराज पुलिस चौकी के अंदर घुस गया इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बाल्टी से पानी को बाहर निकाला।  गनीमत रहेगी कोई भी सरकारी दस्तावेज इस बारिश में नहीं भीगा। शुक्रवार सुबह बहसूमा में हो रही तेज बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी बहसूमा क्षेत्र के रामराज चौकी में रह रहे पुलिसकर्मियों को हुई। बारिश का पानी चौकी में भर गया चौकी में 2 फुट तक पानी भरा हुआ था। पानी भरने से हुई परेशानी में पुलिसकर्मियों को बाहर कुर्सी डालकर बैठना पड़ा। चौकी में बारिश का पानी घुसने से पुलिसकर्मियों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस चौकी में भरे पानी को पुलिसकर्मी ने बड़ी मशक्कत के बाद बाल्टियों में भरकर बाहर निकाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button