देशबड़ी खबरें

हरियाणा: भिवानी में हुआ बड़ा हादसा, पहाड़ के दरकने के कारण लैंडस्लाइड में करीब 12 गाड़ियां दबीं, कई लोगों के मरने की आशंका

हरियाणा के भिवानी जिले में दादम माइनिंग जोन से बड़े हादसे की खबर आ रही है। इस हादसे में करीब 12 गाड़ियां दबीं और 15 लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है।

हरियाणा के भिवानी जिले में दादम माइनिंग जोन से बड़े हादसे की खबर आ रही है। इस हादसे में करीब 12 गाड़ियां दबीं और 15 लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है और प्रशासनिक अमला  राहत कार्य में जुटा है।

यह हादसा दादम माइनिंग जोन में पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरकने से हो गया है। पहाड़ के दरकने के कारण मलबे में करीब 12 वाहन दब गए हैं। फिलहाल, घटनास्थल पर मीडियाकर्मियों व आमलोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। हरियाणा पुलिस के मुताबिक, दो लोग इस हादसे में जख्मी हैं और कई लोगों के लापता होने की खबर है।

खनन में प्रयोग होने वाली पोपलैंड और अन्य कई मशीनें भी मलबे में दब गई है। वहीं, पहाड़ के दरकने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

हरियाणा के मंत्री जेपी दलाल घटनास्थल पर पहुंचे हैं। जेपी दलाल ने बताया, “कुछ लोगों की जान गई है, अब तक तीन लोग अस्पताल ले जाए गए हैं। 3-4 लोग और हो सकते हैं।” मंत्री ने कहा कि डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम ने कहा, ”भिवानी में दादम खनन क्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण भूस्खलन दुर्घटना से दुखी हूं। मैं त्वरित बचाव अभियान और घायलों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button