21 फरवरी को शादी करने वाले हैं फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर, जावेद अख्तर ने की पुष्टि
काफी दिनों से गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बने हुए हैं। वहीं अब जावेद अख्तर ने पुष्टि करते हुए बताया है कि दोनों 21 फरवरी को शादी करने वाले हैं।
![](https://apradhkyun.com/wp-content/uploads/2022/02/farhan-715x470.jpg)
काफी दिनों से गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बने हुए हैं। कई दिनों से खबरें आ रही थी कि दोनों 21 फरवरी 2022 को शादी करने वाले हैं। वहीं अभिनेता के पिता और गीतकार जावेद अख्तर ने उनकी शादी की खबर की पुष्टि कर दी है। 12 फरवरी को ये कपल रजिस्टर्ड मैरिज करने वाला है, जिसके लिए आवेदन उन्होंने जनवरी की शुरुआत मे ही कर दिया था। जावेद ने ये भी कंफर्म भी किया कि शादी का जश्न उनके खंडाला फार्महाउस पर किया जाएगा।
हाल ही में जावेद अख्तर ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत की थी, जिसमें उन्होंने फरहान और शिबानी की शादी की पुष्टि की है। जिसके अनुसार 21 फरवरी को दोनों कोर्ट मैरिज करेंगे। बाद में उनके खंडाला फार्महाउस पर सिंपल तरीके से परिवार और करीबी दोस्तों के साथ शादी का जश्न मनाया जाएगा। वहीं उनके एक सूत्र ने बताया कि ‘फरहान और शिबानी हमेशा से ही एक सादगी भरी शादी करना चाहते थे। साथ ही दोनों काफी दिनों से अपनी शादी को लेकर उत्साहित हैं। ये भी बताया गया कि ये एक छोटा सा फंक्शन होगा, जिसमें उनके करीबी दोस्त ही शामिल होंगे’।
गौरतलब है फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर पब्लिक प्लेस पर एक-दूसरे के बारे में ज्यादा बात करते नहीं दिखाई देते हैं। वहीं दोनों कभी भी सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार करने से नहीं कतराते हैं। पिछले साल फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड शिबानी के बर्थडे पर साथ की एक फोटो शेयर की थी और उसके साथ कैप्शन में लिखा था ‘मेरे पूरे दिल से .. जन्मदिन मुबारक हो शू। मुझे तुमसे प्यार है’।
बता दें कि, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर तीन साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साथ ही उनके फैन्स उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फरहान अख्तर के काम की बात करें तो वो फिल्म ‘जी ले जरा’ से निर्देशन की दुनिया में लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म में कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।