मेरठ

30 जून दिन गुरुवार को नगर पंचायत बहसूमा के अधिशासी अधिकारी द्वारा हुआ एक बैठक का आयोजन

दिनांक 30 जून दिन गुरुवार को नगर पंचायत बहसूमा के अधिशासी अधिकारी द्वारा शाम 4:00 बजे एक व्यापार गोष्ठी का नगर पंचायत कार्यालय में आयोजन हुआ जिसमें मुख्य रुप से पॉलिथीन प्रतिबंधित एवं औचक निरीक्षण के लिए जानकारी दी।

बहसूमा। गुरुवार को नगर पंचायत बहसूमा के अधिशासी अधिकारी द्वारा व्यापार गोष्ठी आयोजित की गई। नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य रुप से पॉलिथीन प्रतिबंधित एवं औचक निरीक्षण के लिए जानकारी दी जिसमें बहसूमा व्यापार मंडल बहसूमा मेरठ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हिस्सा लिया। जो व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष सिंघल के नेतृत्व में किया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि चेकिंग अभियान को लेकर नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा दुकान में चेकिंग के नाम पर सफाई कर्मचारियों का झुंड दुकान के अंदर जाना व अभद्र या गलत भाषा का भाषा का प्रयोग करने पर व्यापार मंडल विरोध करेगा।

इसके अलावा वीडियोग्राफी सहित निरीक्षण किया जाना एवं पॉलिथीन के उपभोक्ताओं को भी इस्तेमाल करने पर उन पर भी आर्थिक दंड देकर प्लेसमेंट देना इत्यादि विशेष मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें हस्तिनापुर मंडल संरक्षक महेश अजय राडिया, मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष सरदार करनैल सिंह, कोषाध्यक्ष नवनीत महेश्वरी, किराना व्यापारी मनोज गर्ग, मोहित सिंघल, आबिद हसन, विपुल अग्रवाल, गगन महेश्वरी, हिमांशु सिंघल, मास्टर जयपाल सिंह, के पी पेंटर, पंकज महेश्वरी, अजय सिंघल, सचिव संजीव गर्ग, बिरजू इलेक्ट्रॉनिक, आनंद दक्ष, दीपक अग्रवाल सर्राफ, रंजू उपाध्याय, जयपाल सिंह हलवाई, मोहित सिंघल, संजीव महेश्वरी, मीडिया प्रभारी डॉ उदयवीर सिंह, विकास हलवाई, मंडल अध्यक्ष लघु उद्योग आदेश सोनी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button