टेक्नोलॉजीदेश

73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल ने पेश किया खास डूडल,खास अंदाज में दी देशवासियों को बधाई

खास मौकों पर गूगल अपने डूडल के जरिए लोगों को आकर्षित करता है. आज ठीक उसी तरह 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल के माध्यम से पूरी दुनिया भारत की सांस्कृतिक विरासत, सैन्य ताकत और विकास की झलक देख रही है.

राजधानी दिल्ली में हर साल की तरह इस साल भी राजपथ पर देश की ताकत और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी. इसके साथ-साथ भव्य परेड का भी आयोजन किया जाएगा. इस मौके पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे. सुबह 10.05 बजे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल यानि राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. पिछले साल यानी 2021 को बीते साल 72वें गणतंत्र दिवस पर गूगल के डूडल में देशभर की विभिन्न संस्कृतियों की झलक देखने को मिली थी. साल 2020 में 71वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने भारतीय संस्कृति की झलक दिखाते हुए उसका रंग बिरंगा डूडल बनाया था। डूडल में इंडिया गेट से लेकर भारत की हर सांस्कृतिक झांकी देखने को मिली थी.दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल ने खास डूडल ( Doodle ) के जरिए गणतंत्र दिवस का जश्न अनूठे अंदाज मेें मनाया है,गूगल ने 73वें गणतंत्र दिवस पर खास और आकर्षक डूडल बनाया है। इसमें गूगल ने भारत की संस्कृति और विरासत की झलक का प्रदर्शन किया है। 26 जनवरी को पूरी दुनिया भारत की सांस्कृतिक विरासत, सैन्य ताकत और विकास की झलक देखती है। यह प्रत्येक भारतीय के लिए गौरवान्वित करने वाली बात होती है। खास अंदाज में गूगल के इस डूडल में ऊंट, हाथी, घोड़े, ढोलक समेत कई म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट और तिरंगे को काफी मनमोहक अंदाज में दिखाया गया है। गूगल का यह विशेष अंदाज वाला डूडल मौके को यादगार बना देता है।

बता दें कि बीते साल 72वें गणतंत्र दिवस पर गूगल के डूडल में देशभर की विभिन्न संस्कृतियों की झलक देखने को मिली थी। इससे पहले 71वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने भारतीय संस्कृति की झलक दिखाते हुए उसका रंग बिरंगा डूडल बनाया था। डूडल में इंडिया गेट से लेकर भारत की हर सांस्कृतिक झांकी को देखा जा सकता था। राष्ट्रीय पक्षी मोर, भारत की विविधता, कला व नृत्य सबदेखने को मिला था।जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button