खेल

GT vs DC, MI vs RR: तय हुई सूर्यकुमार यादव की वापसी, इस गेंदबाज पर भरोसा जता सकते हैं संजू

Playing 11 Prediction: मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2022 का नौवां मैच होना है। गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सीजन के 10वें मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

Playing 11: IPL 2022 में 2 अप्रैल को डबल हेडर है। पहला मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच है। इस सीजन यह दोनों टीमों का दूसरा मुकाबला है। राजस्‍थान ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रन से हराया था। वहीं, मुंबई को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हार झेलनी पड़ी थी। पहला मैच दोपहर साढ़े 3 बजे से खेला जाना है।

दो अप्रैल का दूसरा मैच में पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों का यह इस सीजन यह दूसरा मुकाबला है। एक-एक जीत दोनों टीमों के नाम दर्ज है। गुजरात ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था।

शाम साढ़े सात बजे से दूसरा मैच शुरू होगा। पहले मैच का टॉस तीन और दूसरे मैच का टॉस 7 बजे होना है। अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान उसी समय संबंधित टीमें करेंगी। पिछले मुकाबलों और प्रदर्शन के आधार पर आइह यहां मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग पर एक नजर डालते हैं।

आईपीएल 2022 के नौवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं।

ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन (संभावित)

राजस्‍थान रॉयल्‍स: जोस बटलर, यशस्‍वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्‍कल, संजू सैमसन (कप्‍तान), शिमरोन हेटमेयर, रियान पराग, जिमी नीशम, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्‍णा, ट्रेंट बोल्‍ट।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी।

आईपीएल 2022 के 10वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं।

ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन (संभावित)

गुजरात टाइटंसः हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी और वरुण एरोन।

दिल्ली कैपिटल्सः ऋषभ पंत (कप्तान-विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, टिम साइफर्ट, सरफराज खान, ललित यादव, रोवमैन पावेल, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद और मुस्तफिजुर रहमान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button