खेल

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स की टीम बस पर राज ठाकरे के कार्यकर्ताओं ने किया हमला, मुंबई पुलिस ने की FIR दर्ज

IPL 2022: मुंबई में मनसे के 5-6 कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कैपिटल्स की बस पर हमला कर दिया। यह हमला मुंबई में हुआ और कोलाबा पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर 5-6 लोगों पर FIR दर्ज की गई।

आईपीएल 2022 में हिस्सा लेने पहुंची दिल्ली कैपिटल्स की टीम बस पर राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कुछ कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। यह हमला मुंबई में हुआ और कोलाबा पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर 5-6 लोगों पर FIR दर्ज की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक मनसे की ट्रांसपोर्ट विंग के कार्यकर्ताओं ने लोकल व्यक्ति को टीम के पिक और ड्रॉफ का कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलने पर यह हंगामा किया।

आपको बता दें कि राज ठाकरे की मनसे द्वारा 2006 से लगातार ‘मराठी मानस पहले’ का मुद्दा चलाया जा रहा है। इसी बीच जब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों को लाने और छोड़ने का कॉन्ट्रैक्ट जब किसी अन्य को मिला तो उन्होंने बस पर हमला करते हुए तोड़फोड़ की। मुंबई पुलिस ने आईपीसी (IPC) की धारा 143,147,149,427 के तहत करीब 5-6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस मामले की जानकारी अपने ट्विटर पेज पर कुछ घटना की तस्वीरों के साथ दी। इन तस्वीरों में जिस बस पर हमला हुआ उस पर मनसे के पोस्टर लगे भी दिख रहे हैं। एबीपी की रिपोर्ट के अनुसार कोलाबा पुलिस द्वारा प्रशांत गांधी, संतोष जाधव व एक अन्य व्यक्ति को कस्टडी में ले लिया गया है। फिलहाल इस घटना में किसी को चोट पहुंचने की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

खबर के मुताबिक, महाराष्ट्र वहातुक सेना जो कि मनसे की ट्रांसपोर्ट विंग है उसके द्वारा यह हमला किया गया। इस हमले का कारण था स्थानीय व्यक्ति को कॉन्ट्रैक्ट ना देना। आईपीएल टीमों के खिलाड़ियों को लाने और छोड़ने का कॉन्ट्रैक्स स्थानियों को नहीं मिलने से इस विंग के कार्यकर्ता आक्रोशित थे। इस पूरे मामले पर अन्य जानकारी की प्रतीक्षा है।

गौरतलब है कि 26 मार्च से आईपीएल 2022 की शुरुआत मुंबई में होगी। मुंबई में ही इस सीजन के 70 में 55 मुकाबले खेले जाएंगे। 20-20 मैच वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में होंगे और 15 मैच ब्रेबोर्न में खेले जाएंगे। 15 मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में होंगे। प्रत्येक टीम 4-4 मैच वानखेड़े और डी वाई पाटिल में खेलेगी और 3-3 मैच ब्रेबोर्न और पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button