खेल

IPL 2022: बदले लुक में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, चेन्नई सुपरकिंग्स का सूरत पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

IPL 2022: इसबार IPL में 8 की जगह 10 टीमें हैं। टूर्नामेंट में जो दो नई टीमें शामिल हुईं हैं उनके नाम गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स हैं।

Indian Premier League: 26 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 की शुरुआत होनी है। 6 मार्च 2022 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने लीग स्टेज तक शेड्यूल भी जारी कर दिया। चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) ने भी आईपीएल के 15वें सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में चेन्नई सुपरकिंग्स गुजरात के सूरत पहुंची।

चेन्नई सुपरकिंग्स का सूरत में जोरदार स्वागत किया गया। यही नहीं, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अलग लुक में दिखे। उनकी हेयरस्टाइल बदली हुई थी। सोशल मीडिया पर भी धोनी का यह लुक वायरल है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में सूरत की सड़कों पर फैंस टीम का जोरदार स्वागत करते दिख रहे हैं।

वीडियो में ही महेंद्र सिंह धोनी का अलग अंदाज भी दिखा। उसे देखकर कहा जा सकता है कि आईपीएल 2022 में धोनी बदले हुए अंदाज में दिखेंगे। उनकी हेयरस्टाइल इस बार काफी हटकर है। चेन्नई सुपरकिंग्स का पहला मैच 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) से होना है। चेन्नई सुपरकिंग्स का सूरत में कितने बढ़िया अंदाज में स्वागत किया गया उसका वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

आईपीएल में धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की बात करें तो वह अब तक 4 बार टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। उसने आईपीएल 2021 की ट्रॉफी भी जीती थी। पहले माना जा रहा था कि आईपीएल 2021 महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल होगा, लेकिन बाद में फ्रैंचाइजी के रिटेन के साथ ही इन अटकलों पर विराम लग गया।

महेंद्र सिंह धोनी ही इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान संभालेंगे। जुलाई 2019 में 40 साल के धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। इसके बाद 15 अगस्त 2020 को उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

इसबार IPL में 8 की जगह 10 टीमें हैं। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स इसबार के नाम से टूर्नामेंट में दो नई टीमें शामिल हुईं हैं। गुजरात की कमान हार्दिक पंड्या और लखनऊ की कमान केएल राहुल के हाथों में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button