शिक्षा

JNU Admissions 2022: जेएनयू में एडमिशन पाने की प्रक्रिया में हुआ बदलाव, अब CUCET (कॉमन यूनिवर्सिटीज एंट्रेंस टेस्ट) के जरिए होगा एडमिशन

JNU Admissions 2022: जेएनयू को भारत के सबसे बेहतरीन विश्वविद्यालयों में से एक माना जाता है। जेएनयू को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NACC) ने जुलाई 2012 में किये गए सर्वे के दौरान भारत का सबसे अच्छा विश्वविद्यालय माना और 4 में से 3.9 ग्रेड दिया। ये देश में किसी भी शैक्षिक संस्थान को मिला सबसे उच्चतम ग्रेड है।

JNU Admissions 2022: जेएनयू को भारत के सबसे बेहतरीन विश्वविद्यालयों में से एक माना जाता है। जेएनयू को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NACC) ने जुलाई 2012 में किये गए सर्वे के दौरान भारत का सबसे अच्छा विश्वविद्यालय माना और 4 में से 3.9 ग्रेड दिया। ये देश में किसी भी शैक्षिक संस्थान को मिला सबसे उच्चतम ग्रेड है। इस विश्‍वविद्यालय की स्थापना साल 1969 में हुई थी और इसका नामकरण देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम पर किया गया। प्रोफेसर जी. पार्थसारथी इस विश्‍वविद्यालय के पहले कुलपति थे।

लाखों स्टूडेंट्स जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पढ़ने का सपना  देखते हैं, लेकिन यहां एडमिशन मिलना आसान नहीं है। एडमिशन के लिए कैंडीडेट्स को कड़ी परीक्षा से गुजरना होता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 12 जनवरी 2022 को हुई बैठक में जेएनयू की अकादमिक परिषद ने इस टेस्ट को लेकर चर्चा की है। अब जेएनयू में एडमिशन CUCET (कॉमन यूनिवर्सिटीज एंट्रेंस टेस्ट) के जरिए होगा। ये प्रक्रिया साल 2022-23 से लागू होगी।

इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी ने भी ये फैसला किया था कि अगले साल से वह एडमिशन प्रवेश परीक्षा के जरिए लेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button