शिक्षासरकारी नौकरी

KVS Admissions 2022: आज से KVS में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरूहो गई, आधिकारिक वेबसाइट पर करें आवेदन

KVS Admissions 2022: बच्चों के पास केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए बड़ा मौका है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर विजिट करें।

KVS Admission 2022: आज से KVS (केंद्रीय विद्यालय संगठन).की कक्षा 1 के शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर आवेदन करने के लिए  विजिट करें।

कक्षा 1 में एडमिशन के लिए नियमों के मुताबिक बच्चे की आयु 6 वर्ष होनी चाहिए। 31 मार्च के आधार पर आयु की गणना जाएगी। वहीं कक्षा 11 और कक्षा 12 में एडमिशन के लिए कोई आयुसीमा नहीं रखी गई है। यहां एडमिशन के लिए अनुसूचित जाति के लिए 15% सीटें, अनुसूचित जनजाति के लिए 7.5% सीटें और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी-एनसीएल) के लिए 27% सीटें आरक्षित हैं। इसके अलावा 3% सीटें दिव्यांग बच्चों के लिए आरक्षित हैं।

बच्चों के एडमिशन के लिए जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र – सिविल सर्जन, निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र आदि की जरूरत पड़ेगी। बच्चों के माता पिता को ये सलाह दी जाती है कि वे इन दस्तावेजों को पहले से तैयार कर लें।

वहीं कक्षा 2 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 8 अप्रैल, 2022 से शुरू की जाएगी। इसकी आखिरी तारीख 16 अप्रैल है। बता दें कि केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक में एडमिशन के लिए बच्चों को कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होता है और ना ही बच्चों के माता-पिता को कोई इंटरव्यू देना होता है। यहां एडमिशन लॉटरी सिस्टम के जरिए होता है। इसके अलावा यहां कैटेगरी के हिसाब से आरक्षण भी होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button