मनोरंजन

Lata Mangeshkar Heath Update: इलाज कर रहे डॉक्टर ने दी हेल्थ अपडेट, कहा हालत में है सुधार

11 जनवरी को दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज कर रहे डॉक्टर ने शनिवार को उनका हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि लता मंगेशकर की हालत में थोड़ा सा सुधार दिखा है।

11 जनवरी को दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका डॉक्टरों की देख-रेख में इलाज चल रहा है। इलाज कर रहे डॉक्टर ने शनिवार को उनका हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि लता मंगेशकर की हालत में थोड़ा सा सुधार दिखा है।

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार मेगास्टार सिंगर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू वार्ड में हैं। लेकिन आज उनके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार जरूर हुआ है।

दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत भारत रत्न सम्मानित लता मंगेशकर ने साल 1942 में की थी। लेकिन उन्होंने पहचान फिल्म ‘महल’ के गाने ‘आएगा आने वाला’ से मिली थी। वहीं लता दीदी 20 भाषाओं में अब तक 30 हजार से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दे चुकी हैं। वहीं उन्हें देश के कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नावाज जा चुका है। तीन बार दाद साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button