राजनीति

PM मोदी कर रहे हैं 24 घंटे जागने का प्रयोग, केवल 2 घंटे सोते हैं, हर मिनट करते हैं देश के लिए काम, पाटिल ने किया दावा

सभा को संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा कि, पीएम मोदी केवल 2 घंटे सोते हैं और रोजाना 22 घंटे काम करते हैं। पाटिल ने यह भी दावा किया है कि, पीएम मोदी हर मिनट देश के लिए काम करते हैं।

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि, रोजाना केवल 2 घंटे सोते हैं पीएम मोदी और 22 घंटे काम करते हैं। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी एक प्रयोग कर रहे हैं, ताकि उन्हें सोना की जरूरत न पड़े और वह देश के लिए 24 घंटे काम कर सकें। यह दावा चंद्रकांत पाटिल ने कोल्हापुर उत्तर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही है। पाटिन ने कहा कि, पीएम मोदी अपनी नींद रोकने की कोशिश कर रहे हैं जिससे वह 24-24 घंटे जागकर देश के लिए काम कर सकें।

उन्होंने कहा कि, एक भी मिनट बर्बाद होने नहीं देना चाहते हैं पीएम मोदी, वे बहुत ही कुशलता के साथ देश के लिए काम करते हैं और किसी भी पार्ची में होने वाली घटनाओं का पूरा विवरण करते हैं। पाटिल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, केवल 2 घंटे सोते हैं पीएम मोदी और रोजाना 22 घंटे काम करते हैं। पाटिल ने यह भी दावा किया है कि, पीएम मोदी हर मिनट देश के लिए काम करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button