शिक्षा

UPMSP UP Board Result 2022: जल्द हो सकती है यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट की डेट जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट

UPMSP UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के 48 लाख छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है।

UPMSP UP Board Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा जल्द ही 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित कर सकता है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के 48 लाख छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर रिजल्ट घोषित किया जाएगा। जारी होने के बाद बोर्ड परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

10वीं और 12वीं की कापियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया खत्म हो गई है। प्रदेश में बनाए गए 250 से अधिक केंद्रों पर मूल्यांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। अब रिजल्ट घोषित किया जाना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जून के पहले सप्ता तक घोषित किया जा सकता है। हालांकि अभी यूपी बोर्ड ने रिजल्ट की डेट नहीं घोषित की है।

बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 और 12वीं परीक्षा 2022 के लिए इस बार करीब 52 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जबिक यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में 47,75,749 छात्र-छात्राएं ही उपस्थित हुए थे। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन 24 मार्च 2022 से 13 अप्रैल 2022 तक किया गया था। परीक्षा cctv कैमरे की निगरानी में हुई थी।

ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक

सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं। और होम पेज पर दिए गए UP Board 10th Result 2022 / UP Board 12th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें। सबमिट करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button