शिक्षासरकारी नौकरी

UPTET Final Answer key 2022: आज आएगी यूपी टीईटी की फाइनल आंसर-की, कल होंगे नतीजे घोषित

UPTET Final Answer key 2022: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 की फाइनल आंसर-की आज यानी 7 अप्रैल 2022 को जारी की जाएगी। 8 अप्रैल 2022 को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

UPTET Final Answer key 2022: आज यानी 7 अप्रैल 2022 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (UPTET Final Answer key 2022) की फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर आंसर-की जारी की जाएगी। जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की फाइनल आंसर-की चेक कर सकते हैं।

यूपी टीईटी रिजल्ट 2022 (UPTET Result 2022) कल यानी 8 अप्रैल 2022 को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर घोषित होने के बाद अभ्यर्थी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2022 को किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परीक्षा में करीब 18 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के तहत किया गया था।

इस परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2021 को किया जाना था, लेकिन परीक्षा के दिन ही पेपर लीक होने के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। बाद में परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया गया था।

ऐसे चेक कर सकेंगे UPTET Final Answer key 2022

सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं और होम पेज पर दिए गए UPTET Final Answer key 2021 के लिंक पर क्लिक करें। आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी, अब चेक करें और डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button