सरकारी नौकरी

आज हो सकते हैं जेईई मेन 2022 सेशन 1 के नतीजे घोषित, आधिकारिक वेबसाइट पर करें चेक

JEE Main Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) आज जेईई मेन 2022 सेशन 1 परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित कर सकता है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर घोषित किया जा सकता है।

JEE Main Result 2022: आज राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जेईई मेन 2022 सेशन 1 परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित कर सकता है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर घोषित किया जा सकता है। जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

जेईई मेन 2022 सेशन 1, पेपर 1 (बीई / बीटेक) और पेपर 2 (बीआर्च / बीप्लानिंग) परीक्षा का आयोजन 23 जून 2022 से 29 जून 2022 तक निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। कल फाइनल आंसर-की जारी की गई थी। ऐसे में विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट आज घोषित होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि एनटीए की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

2 जुलाई 2022 को प्रोविजनल आंसर की जारी किया गया था। अभ्यर्थियों को प्रोविजनल आंसर- की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 4 जुलाई 2022 तक का समय दिया गया था। प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की जारी गई है।

जेईई मेन 2022 सेशन 2 परीक्षा के लिए अभी रजिस्ट्रेशन की प्रकिया चल रही है। अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए 9 जुलाई 2022 तक पंजीकरण कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी राष्ट्रीय परीक्षा एंजेसी की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस को चेक कर सकते हैं। जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 21 जुलाई 2022 से 30 जुलाई 2022 तक किया जाएगा।

ऐसे करें चेक

.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं। होम पेज पर दिए सेशन 1 के लिए जेईई मेन 2022 परिणाम लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें। रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button