देश

हिंदू सेना ने JNU के बाहर लगाए केसरिया झंडे और पोस्टर, लिखा- भगवा जेएनयू

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) को लेकर विवाद लगातार जारी है। ताजा घटना में जेएनयू के बाहर हिंदू सेना ने केसरिया झंडे और पोस्टर लगा दिए हैं। साथ ही इस पोस्टर में भगवा जेएनयू भी लिखा गया है।

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) को लेकर विवाद लगातार जारी है। ताजा घटना में जेएनयू के बाहर हिंदू सेना ने केसरिया झंडे और पोस्टर लगा दिए हैं। साथ ही इस पोस्टर में भगवा जेएनयू भी लिखा गया है। यह घटना शुक्रवार सुबह की है। जब इस कार्य को हिन्दू सेना की तरफ से अंजाम दिया गया। इसके पोस्टर कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली, उसने यहां से सभी पोस्टरों को हटा दिया। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी।

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने इस मामले को लेकर कहा कि जेएनयू कैंपस के अंदर लगातार भगवा और हिंदुत्व का अपमान किया जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण और गलत है। उन्होंने कहा- “यह हमने रामनवमी पर भी देखा था। ये लोग भगवा से नफरत क्यों करते हैं? भगवा हमारी संस्कृति है, यह जेएनयू ही नहीं पूरे देश में हमारी संस्कृति का प्रतीक है। हिंदुत्व हमारी संस्कृति है। देश के लोगों को भगवा पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि हिंदू हमारी संस्कृति है और इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। इससे परेशान रहने वाले देशद्रोही हैं। अगर किसी को भारत की संस्कृति से दिक्कत है तो वह देश छोड़ सकता है”।

गुप्ता ने पुलिस की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुलिस ने झंडे हटाकर संविधान का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि यहां तक ​​कि पुलिस को भी भगवा झंडे उतारने में इतनी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। भगवा आतंक का प्रतीक नहीं है कि पुलिस जल्दबाजी दिखा रही है। भगवा और हिंदुत्व की रक्षा करना कानून का अधिकार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button