सरकारी नौकरी

JEE Advanced Exam 2022: जेईई एडवांस 2022 परीक्षा के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 अगस्त 2022 से होगी शुरू, वेबसाइट पर जारी हुआ शेड्यूल

JEE Advanced Exam 2022: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस्ड 2022 परीक्षा की तारीख (JEE Advanced Exam 2022) घोषित कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7अगस्त 2022 से शुरू होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।

JEE Advanced Exam 2022: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस्ड2022 परीक्षा की तारीख (JEE Advanced Exam 2022) घोषित कर दी गई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई की ओर से परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त 2022 को देश भर में निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 209 केंद्रों पर सीबीटी मोड में किया जाएगा।

इस परीक्षा का आयोजन पहले 3 जुलाई 2022 को किया जाना था। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर नोटिस को चेक कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 अगस्त 2022 से शुरू होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 11 अगस्त 2022 तक पंजीकरण कर सकते हैं।

परीक्षा होगी दो पालियों में

दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली में परीक्षा आयोजित किया जाएगा। वहीं 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक दूसरी पाली में परीक्षा आयोजित किया जाएगा। 11 सितंबर 2022 को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियों का रखें ध्यान

7 अगस्त 2022 – पंजीकरण शुरू होने की तिथि
11 अगस्त 2022 – पंजीकरण की अंतिम तिथि
23 अगस्त 2022 – एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
28 अगस्त2022 – परीक्षा तिथि
1 सितंबर 2022 – प्रोविजनल आंस-की जारी होने की तिथि
11 सितंबर 2022 – फाइनल आंसर-की जारी होने की तिथि
11 सितंबर 2022 – रिजल्ट घोषित होने की तिथि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button