सरकारी नौकरी

UP Lekhpal Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश लेखपाल के लिए जारी हुई भर्ती, 28 जनवरी 2022 तक कर सकते हैं आवेदन

UP Lekhpal Recruitment 2022: UPSSSC ने लेखपाल पदों पर भर्ती जारी कर दिया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 7 जनवरी 2022 से 28 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UP Lekhpal Recruitment 2022: UPSSSC ने लेखपाल पदों पर भर्ती जारी कर दिया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 7 जनवरी 2022 से 28 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश के तहत राजस्व लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के 3271 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के 1690 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 152 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 2174 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 798 पद शामिल हैं। लिखित परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इस लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्रामीण समाज एवं विकास से कुल 100 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा और प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/4 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

उत्तर प्रदेश में लेखपाल पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य परीक्षा पास होना चाहिए। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट 2021 के स्कोर के आधार पर ही राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 7 जनवरी 2022 से 28 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर चेक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button